सियासी वार: आप और अकाली-बसपा गठबंधन ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

अमित विज को टिकट देने पर आम आदमी पार्टी नेता विभूति शर्मा का कहना है कि कुछ बहुत ठोस कारणों के ही चलते वे कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। विभूति शर्मा ने कहा कि पब्लिक सब जानती है। लोग सही फैसला करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 05:36 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 05:36 AM (IST)
सियासी वार: आप और अकाली-बसपा गठबंधन ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना
सियासी वार: आप और अकाली-बसपा गठबंधन ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, पठानकोट: कांग्रेस की ओर से सुजानपुर से नरेश पुरी और पठानकोट से अमित विज को टिकट देने पर आम आदमी पार्टी और अकाली-बसपा गठबंधन की ओर से भी निशाना साधा गया है।

अमित विज को टिकट देने पर आम आदमी पार्टी नेता विभूति शर्मा का कहना है कि कुछ बहुत ठोस कारणों के ही चलते वे कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। विभूति शर्मा ने कहा कि पब्लिक सब जानती है। लोग सही फैसला करेंगे।

वहीं, सुजानपुर से कांग्रेस की ओर से नरेश पुरी को टिकट दिए जाने पर अकाली-बसपा गठबंधन के नेता राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही स्वीकार कर लिया है कि सुजानपुर से उसके हिस्से जीत नहीं आ सकती। इसके चलते ही कांग्रेस की ओर से दो बार चुनाव हार चुके व्यक्ति को मैदान में उतारा है। राजेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव में अकाली-बसपा गठबंधन बेहद मजबूती से खड़ा है और सुजानपुर से कांग्रेस अब पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी