40 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

थाना सदर बंगा पुलिस ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 30 Dec 2019 06:18 PM (IST)
40 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
40 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना सदर बंगा पुलिस ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एएसआइ जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब वह लोग खटकड़ कला आदर्श स्कूल की ओर जा रहे थे तो स्कूल के पास से एक महिला पैदल आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर महिला ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफा फेंक दिया। पुलिस कर्मचारियों की मदद से महिला को काबू करके जब फेंके हुए लिफाफे को उठाया गया तो उसमें 40 ग्राम हेरोइन थी। पुलिस ने आरोपित महिला सुनीता निवासी लंगड़ोया को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी