25 ग्राम हेरोइन बरामद, महिला सहित दो काबू

पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में 25 ग्राम हेरोइन बरामद कर महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 04:40 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 04:40 PM (IST)
25 ग्राम हेरोइन बरामद, महिला सहित दो काबू
25 ग्राम हेरोइन बरामद, महिला सहित दो काबू

जेएनएन, नवांशहर : पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में 25 ग्राम हेरोइन बरामद कर महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में पता चला है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर नशा तस्करी की खबर काफी चर्चा में थी। इस पर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए उक्त स्थान पर रेड भी की थी। इसलिए नशा तस्करी को खत्म करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है।

पहले मामले में बंगा पुलिस ने एक नशा तस्कर से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एएसआइ तेज भान ने बताया कि गांव थांदियां में पशु अस्पताल के नजदीक एक व्यक्ति को बैग सहित गिरफ्तार किया। जब बैग की तलाशी ली तो उसमें 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपित की पहचान गांव थांदियां निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है।

दूसरे मामले में थाना नवांशहर की पुलिस ने एक महिला से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एएसआइ पलविंदर सिंह ने बताया कि गांव स्लोह सूआ पुली के नजदीक एक महिला पैदल आ महिला को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। महिला की तलाशी लेने पर उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपित महिला की पहचान गांव लंगडोया निवासी पलविदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी