सात किलो चूरापोस्त सहित एक गिरफ्तार

थाना काठगढ़ पुलिस ने चूरापोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 05:29 PM (IST)
सात किलो चूरापोस्त सहित एक गिरफ्तार
सात किलो चूरापोस्त सहित एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : थाना काठगढ़ पुलिस ने चूरापोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ तारा चंद पुलिस पार्टी के साथ मंडेरां पुल नजदीक एसआर पैट्रोल पंप के पास गश्त कर रहे थे। साढ़े नौ बजे पुल की तरफ से सिर पर थैला लेकर आ रहा व्यक्ति पुलिस को देख घबरा गया। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो उसने थैला नीचे फेंक भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे काबू कर थैले की जांच की तो सात किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित मखन सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी माणेवाल थाना काठगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी