मिनिस्टीरियल यूनियन की हड़ताल से कामकाज ठप

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन पंजाब के आह्वान पर शहर के सरकारी कार्यालयों में 13 से 21 फरवरी तक नौ दिन की कलम छोड़ हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। कर्मचारी कार्यालय तो आए, लेकिन काम नहीं किया। यूनियन के जिला प्रधान राम लाल ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का सीधा प्रभाव रोजगार मेलों पर भी पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 07:33 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 07:33 PM (IST)
मिनिस्टीरियल यूनियन की हड़ताल से कामकाज ठप
मिनिस्टीरियल यूनियन की हड़ताल से कामकाज ठप

जेएनएन, नवांशहर : पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन पंजाब के आह्वान पर शहर के सरकारी कार्यालयों में 13 से 21 फरवरी तक नौ दिन की कलम छोड़ हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। कर्मचारी कार्यालय तो आए, लेकिन काम नहीं किया। यूनियन के जिला प्रधान राम लाल ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का सीधा प्रभाव रोजगार मेलों पर भी पड़ेगा। हड़ताल की वजह से जिन क्लेरिकल स्टाफ की ड्यूटी रोजगार मेले में लगी है वह नहीं गए। इसी तरह डीसी, एडीसी, एसडीएम, तहसीलदार समेत रेवेन्यू से संबंधित काम प्रभावित हो रहे हैं। बहादुर ¨सह प्रधान डीसी दफ्तर मिनिस्टीरियल स्टाफ कर्मचारी यूनियन ने बताया कि असलहा लाइसेंस, अस्पताल के मेडिकल सर्टिफिकेट, फूड सप्लाई, एक्साइज और बि¨लग कामकाज ठप पड़ा है। उनकी मांगेंपुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, 15 जनवरी 2015 को जारी पत्र में बेसिक पे पर ही कर्मचारियों के काम करने का फैसला रद करवाना तथा 2016 का पे कमीशन लागू करवाने के अलावा एक जनवरी 2017 से बकाया तथा 22 महीने का बकाया डीए की अदायगी करवाना शामिल है।

chat bot
आपका साथी