किसान म•ादूर एकता ने अस्पताल का किया विस्तार

लाइफ केयर फाउंडेशन डेरा-बस्सी के सहयोग किसानों के लिए चलाया जा रहा अस्पताल।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 04:19 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 04:19 PM (IST)
किसान म•ादूर एकता ने अस्पताल का किया विस्तार
किसान म•ादूर एकता ने अस्पताल का किया विस्तार

जागरण संवाददाता, नवांशहर : लाइफ केयर फाउंडेशन डेरा-बस्सी के सहयोग के साथ निर्माण किए गए किसान मजदूर एकता अस्पताल में इमरजेंसी और सेहत संबंधी दीं जा रही सेवाओं में विस्तार किया गया है। उक्त जानकारी श्री गुरु रामदास सेवा सोसायटी नवांशहर के प्रधान सुखविदर सिंह थांदी और अमरजीत सिंह खालसा ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों को दो महीने के करीब हो गया है। वहां पर ठंड के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसको देखते हुए किसान म•ादूर एकता अस्पताल में जहां पहले मरीजों के लिए चार बेड था, अब आठ कर दिए गए हैं। अब अस्पताल में फिजियोथेरेपी की सेवा भी शुरू की गई है। जिसका संगत की तरफ से लाभ लिया जा रहा है। इसके अलावा 24 घंटे इमरजेंसी में सेवाएं दीं जा रही हैं। इसके साथ-साथ फ्री दीं जा रही सेवाओं में आक्सीजन की सेवा, खून जांच के लिए लैब, ईसीजी की सेवाएं, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच 24 घंटे फ्री दवाइयों की सेवा चलाई जा रही है। 24 घंटे इमरजेंसी के लिए तीन डाक्टर समेत नर्सों का स्टाफ भी तैनात है। जिससे धरने पर बैठे किसानों को बढि़या सेहत सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। इसके लिए उन्होंने सहयोगियों का धन्यवाद किया और संगतों को इस नेक कार्य के लिए अपना सहयोग देने के लिए आगे आने के लिए विनती की। इस मौके अवतार सिंह, सुखविदर सिंह थांदी, अमरजीत सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह हैप्पी, साजिद ़खान, गुरप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, जसवीर सिंह, रणजीत सिंह, जतिदर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, हरमेल सिंह, सुरिदरपाल सिंह, हरजीत सिंह और मनप्रीत सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी