दहेज के लिए पत्नी को पीटा, केस दर्ज

थाना राहों की पुलिस ने दहेज की मांग के लिए पत्नी को परेशान व मारपीट करने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 04:20 PM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 06:06 AM (IST)
दहेज के लिए पत्नी को पीटा, केस दर्ज
दहेज के लिए पत्नी को पीटा, केस दर्ज

जेएनएन, नवांशहर : थाना राहों की पुलिस ने दहेज की मांग के लिए पत्नी को परेशान व मारपीट करने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव सेखोवाल निवासी शिखा ने बताया कि उसकी शादी राहों निवासी जगमोहन सिंह के साथ हुई थी। शादी के सामय उसके माता-पिता ने अपनी साम‌र्थ्य के मुताबिक दहेज दिया था। शादी के कुछ समय के बाद ही उसका पति दहेज कम लाने के लिए उसके साथ झगड़ने व मारपीट करने लगा था। उसका पति उससे और दहेज लाने की मांग करने लगा और उसे तंग परेशान करने लगा था। पुलिस ने शिकायतकर्ता शिखा की शिकायत पर उसके पति जगमोहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी