हंसी व मजाक से कोरोना को मात, सुबह-शाम होता है पूजा पाठ

कोरोना के 18 मरीजों को ठीक कर घर भेजने के बाद अस्पताल स्टाफ एक बार फिर से सरकारी अस्पताल नवांशहर में भर्ती 67 मरीजों की सेवा में लग गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 May 2020 05:15 PM (IST) Updated:Thu, 07 May 2020 06:12 AM (IST)
हंसी व मजाक से कोरोना को मात, सुबह-शाम होता है पूजा पाठ
हंसी व मजाक से कोरोना को मात, सुबह-शाम होता है पूजा पाठ

सुशील पांडे, नवांशहर : कोरोना के 18 मरीजों को ठीक कर घर भेजने के बाद अस्पताल स्टाफ एक बार फिर से सरकारी अस्पताल नवांशहर में भर्ती 67 मरीजों की सेवा में लग गया है। एक साथ 67 मरीजों के भर्ती होने के बाद भी आइसोलेशन वार्ड का माहौल रमणीक बना हुआ है। नौजवान सुबह शाम शारीरिक कसरत व महिलाएं पूजा व पाठ में लगी रहती हैं। सभी मरीज बाहर की शोर भरी जिदगी से मुक्त अपने अपने ढंग से कोरोना पर काबू पाने पर लगे हुए हैं।

इन मरीजों की सुबह 6 बजे चाय के साथ शुरू होती है। उसके बाद 8 बजे ब्रेक फास्ट आ जाता है। फिर 10 बजे फल दिए जाते हैं। दोपहर एक बजे लंच व चार बजे चाय दी जाती है। रात आठ बजे दाल सब्जी के साथ मिठाई भी दी जाती है।

अस्पताल में तीन शिफ्टों में डयूटी लगती है। एक शिफ्ट में चार डाक्टर, आठ नर्से व चार दर्जा चार व सफाई सेवक इन मेहमानों की सेवा में लगे हुए हैं। सरकारी अस्पताल का 60 स्टाफ मरीजों की सेवा करने में लगे हुए हैं। कोरोना प्रोटोकाल के तहत मरीजों को हर प्रकार की आजादी दी गई है,ताकि यह आईसोलेशन वार्ड में किसी भी प्रकार का अकेलापन या तंगी न महसूस करें। बाक्स के लिए-

सुबह शाम चलते हैं भजन

मरीजों का मनोबल उंचा उठाने के लिए मरीजो को मोबाइल का प्रयोग करने की आज्ञा दी जाती है। मोबाइल पर वीडियो कॉलिग करके अस्पताल के कौंसलर उन की काउंसलिग करते हैं। वार्ड में अस्पताल की ओर से म्यूजिक सिस्टम रखा गया है जिस पर सुबह व शाम को भजन व गुरबाणी व दिन के समय गाने चलाए जाते हैं। आईसोलेशन वार्ड में रहने वालों को कहा गया है कि वो अपने मोबाइल को ब्लूटुथ की मदद से म्यूजिक सिस्टम के साथ जोड़ कर मनोरंजन कर सकते हैं। शुगर के मरीजों के लिए आता है अलग खाना

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों में तीन शुगर के भी मरीज हैं जिनके लिए अलग खाना मुहैया करवाया जाता है। इनकी शुगर को नियमत रखने के लिए दवाइयां भी जाती हैं। मरीजों को सुबह शाम निरिक्षण किया जाता है व उनका बुखार, दिल की धड़कन व रक्ताचाप को मापा जाता है। रोजाना प्रोग्रेस कर रहे हैं मरीज

रोजाना स्वास्थ्य जांच से यह सामने आया है कि अब तक सारे ही पूरे हौंसले में हैं व जल्द ही ठीक होने की ओर बढ़ रहे हैं। आईसोलेशन वार्ड को हर दो घंटे के बाद सैनिटाइज किया जाता है व टायलट व बाथरूम की भी निरंतर सफाई रखी जा रही है।

जल्द ठीक होंगे सभी मरीज : एसएमओ

सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरविदर सिंह की शायराना अंदाज में कहते हैं कि बुलंद हमारे हौंसले हार नहीं मानने वाले जीतेंगे ये भी जंग कोरोना से नहीं ढहने वाले। वो कहते हैं कि उनकी टीम पहले भी अस्पताल में भर्ती 18 कोरोना के मरीजों को ठीक कर चुके हैं। अब भी उनके हौंसले बुलंद हैं और वो इन सभी मरीजों को भी ठीक करके उनके घर भेजेंगे।

chat bot
आपका साथी