स्टेट अवॉर्ड विजेता शिक्षिका का स्कूल पहुंचने पर किया स्वागत

ाहों सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) राहों की अंग्रेजी अध्यापिका कविता सभ्रवाल को पढ़ाई के क्षेत्र में बढि़या सेवाएं देने पर शिक्षा विभाग ने शिक्षक दिवस पर स्टेट अर्वार्ड देकर सम्मानित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:23 PM (IST)
स्टेट अवॉर्ड विजेता शिक्षिका का स्कूल पहुंचने पर किया स्वागत
स्टेट अवॉर्ड विजेता शिक्षिका का स्कूल पहुंचने पर किया स्वागत

संवाद सहयोगी, राहों: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) राहों की अंग्रेजी अध्यापिका कविता सभ्रवाल को पढ़ाई के क्षेत्र में बढि़या सेवाएं देने पर शिक्षा विभाग ने शिक्षक दिवस पर स्टेट अर्वार्ड देकर सम्मानित किया है। पुरस्कार मिलने के बाद पहली बार स्कूल पहुंचने पर स्कूल के समूह स्टाफ ने कविता सभ्रवाल को विशेष तौर पर सम्मानित किया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राहों (लड़के) में प्रिसिपल सोहन सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुनील सभ्रवाल विशेष मेहमान के तौर पर हाजिर हुए। इस अवसर पर प्रिसिपल सोहन सिंह ने कहा कि कविता सभ्रवाल की अनथक मेहनत तथा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए विशेष योगदान के चलते स्कूल का नाम राज्य भर में रोशन किया है। इस मौके पर सुखदीप सिंह, सतनाम सिंह, संजीव कुमार, सुरिदर मोहन, योगेश कुमार, हरप्रीत सिंह, रूपिदर, कुलदीप सिंह, सुखविदर सिंह, सुखविदर कौर, निर्मलजीत कौर, बलविदर कौर, रंजू चोपड़ा, भोली, कुलवंत कौर, अंजू, रूपिदर कौर, अलका, नंदन सिंह, रोहित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी