142 दिव्यांगों को लगाए जाएंगे बनावटी अंग

जिला प्रशासन, भारतीय बनावटी अंग निर्माण निगम, सामाजिक सुरक्षा विभाग और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से सिविल अस्पताल सडोया में कैंप लगाया गया। इस दौरान 71 जरूरतमंदों की रजिस्ट्रेशन की गई और लगभग 9.50 लाख रुपये के 142 जरुरतमंदों लोगों को बनावटी अंग प्रदान किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 07:36 PM (IST)
142 दिव्यांगों को लगाए जाएंगे बनावटी अंग
142 दिव्यांगों को लगाए जाएंगे बनावटी अंग

संवाद सूत्र, नवांशहर : जिला प्रशासन, भारतीय बनावटी अंग निर्माण निगम, सामाजिक सुरक्षा विभाग और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से सिविल अस्पताल सडोया में कैंप लगाया गया। इस दौरान 71 जरूरतमंदों की रजिस्ट्रेशन की गई और लगभग 9.50 लाख रुपये के 142 जरुरतमंदों लोगों को बनावटी अंग प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर विधायक बलाचौर मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। इस कैंप में दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, सुनने वाले यंत्र, वैशाखी, सीपी चेयर, एमआर किट, बरैल किट, छड़ी के लिए 71 जरूरतमंदों की रजिस्ट्रशेन की गई। सिविल अस्पताल सडोया में लगाए गए कैंप के दौरान 17 को ट्राईसाइकिल, 18 को सुनने वाले यंत्र, छह को एमआर किट, 2 को डेजी प्लेयर, तीन को लैंमब, तीन को सीपी चेयर, 14 को व्हीलचेयर, 4 को चलने वाली छड़ी, 7 को बरैल केन, 6 को स्मार्ट फोन, दो को रोलेटर, 20 को कैलीपयर और 40 को वैसाखी दी जाएगी। पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के विभागों द्वारा मिलकर विकलांगों को समाज में बेहतर जीवन जीने के योग्य बनाने के लिए ऊंचे स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर संतोष विरदी ने बताया कि यह रजिस्टर किए गए योग्य व्यक्तियों को जल्द ही यह बनावटी अंग लगा दिए जाएंगे। इस मौके पर सिविल अस्पताल सडोया और सामाजिक सुरक्षा दफ्तर का समूह स्टाफ मौजूद था।

chat bot
आपका साथी