श्री गुरुनानक देव जी का 550वां जन्म दिवस मनाया गया

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व एप्पल इंटरनेशनल स्कूल में बड़े ही उत्साह से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:50 PM (IST)
श्री गुरुनानक देव जी का 550वां जन्म दिवस मनाया गया
श्री गुरुनानक देव जी का 550वां जन्म दिवस मनाया गया

संवाद सूत्र, गिदड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व एप्पल इंटरनेशनल स्कूल में बड़े ही उत्साह से मनाया गया। बच्चों को सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें विश्वव्यापी भाईचारे तथा सछ्वावना के रास्ते पर चलना चाहिए। अध्यापकों तथा विद्यार्थियों द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। प्रिसिपल ने श्री गुरुनानक देव जी के बारे तथा सिखों के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गुरुजी द्वारा दी गई शिक्षा को ग्रहण करने व उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी