संतुलित आहार के बारे में किया जागरूक

नेहरू युवा केंद्र मुक्तसर के कोआर्डिनेटर कोमल निगम द्वारा लोगों को संतुलित आहार के संबंध में जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 04:19 PM (IST)
संतुलित आहार के बारे में किया जागरूक
संतुलित आहार के बारे में किया जागरूक

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

नेहरू युवा केंद्र मुक्तसर के कोआर्डिनेटर कोमल निगम द्वारा गांव संगूधौन, ब्लॉक मुक्तसर में अपने दफ्तर की टीम के सहयोग से पोषण अभियान के तहत गांव के लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने गांव के लोगों को कुपोषण से बचने के लिए जागरुक करते हुए कहा कि हमें संतुलित भोजना खाना चाहिए। हमें हरी तथा ताजा सब्जियां खाने के साथ फल भी खाने चाहिए। उन्होंने बताया कि नवजात बच्चों के लिए मां का दूध बहुत जरुरी है। यह बच्चे की सेहत को तंदरुस्त बनाता है। इस दौरान उन्होंने लोगों को पोषण देश रोशन नारे को अपनाने का संदेश दिया। इस अभियान के दौरान नेहरु युवा केंद्र मुक्तसर के वलंटियर सुरजीत सिंह तथा छिदरपाल सिंह अनीश जग्गा शामिल थे।

chat bot
आपका साथी