वृद्ध आश्रम में विश्व परिवार दिवस मनाया

गांव चांद पराना वृद्ध आश्रम में विश्व परिवार दिवस सेशन जज एवं सीजेएम सचिव के दिशा निर्देशानुसार मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 12:19 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 06:08 AM (IST)
वृद्ध आश्रम में विश्व परिवार दिवस मनाया
वृद्ध आश्रम में विश्व परिवार दिवस मनाया

संवाद सहयोगी, मोगा : गांव चांद पराना वृद्ध आश्रम में विश्व परिवार दिवस सेशन जज एवं सीजेएम सचिव के दिशा निर्देशानुसार मनाया गया। इस दौरान सीनियर एडवोकेट राजेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा वृद्धों से उनके स्वास्थ्य बारे हालचाल जाना तथा स्नेह व सम्मान दिया। उन्होनें वृद्धों को उनके परिवारिक अधिकारों के बारे जागरूक किया तथा उन्होनें विश्व परिवार दिवस के बारे सभी से विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होनें बताया कि जिस तरह सदस्यों से मिलकर एक परिवार की सरंचना होती है, ठीक उसी तरह दुनिया के सभी परिवारों को मिलाकर विश्व परिवार बनता है। परिवार में हर सदस्य की उम्र व योग्यता के अनुसार स्थान प्रदान किया जाता है। एडवोकेट ने वृद्धों के परिवार के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे सभी वृद्धों ने बताया कि उन्हें आश्रम में बिना परिवार के कोई परेशानी नहीं होती लेकिन बावजूद इसके उन्हें परिवार की याद कुछ खास अवसरों पर ताजा हो जाती है। आश्रम समिति व वृद्धों ने आयोजन कर्ताओं का आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी