पति पर लगाया मारपीट का आरोप

संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के अकालसर रोड व रामपुरा फूल में विवाहिता दो लड़कियों की मां ने पति पर मारपी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jan 2018 04:22 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jan 2018 04:22 PM (IST)
पति पर लगाया मारपीट का आरोप
पति पर लगाया मारपीट का आरोप

संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के अकालसर रोड व रामपुरा फूल में विवाहिता दो लड़कियों की मां ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। जिसे उसके माता पिता द्वारा मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

सिविल अस्पताल में भर्ती अनीता पुत्री कांटी राम निवासी अकालसर रोड ने बताया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले रामपुरा फूल निवासी ललित कुमार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति शराब का सेवन करने लग गया। ऐसे में वह दो दो तीन तीन दिन घर से बाहर रहता है। जिसका विरोध करने पर उसका पति उससे मारपीट भी करता था। गत रात्रि उसके पति का जब वह ऐसा करने का विरोध करने लगी तो उसके पति ने उसे बुरी तरह मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। मायके परिवार द्वारा उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

chat bot
आपका साथी