लुधियाना में ग्यासपुरा का सुविधा केंद्र बना दुविधा केंद्र, लोगों को बार-बार लगाने पड़ रहे चक्कर

लुधियाना में ग्यासपुरा के सुविधा केंद्र में रोजाना सैकड़ों लोग अपने छोटे-छोटे कामों को करवाने के लिए आते है। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सुविधा केंद्र के कर्मचारी भी गलत व्यवहार करते है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 05:13 PM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 05:13 PM (IST)
लुधियाना में ग्यासपुरा का सुविधा केंद्र बना दुविधा केंद्र, लोगों को बार-बार लगाने पड़ रहे चक्कर
लुधियाना के ग्यासपुरा के सुविधा केंद्र लोगों के लिए दुविधा केंद्र बना हुआ है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के ग्यासपुरा के सुविधा केंद्र लोगों के लिए दुविधा केंद्र बना हुआ है। रोजाना सैकड़ों लोग अपने छोटे-छोटे कामों को करवाने के लिए सुविधा केंद्र का चक्कर काट रही है। स्थानीय निवासी संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपनी मां का आधार कार्ड ठीक करवाने के लिए पहुंचा था तो सुविधा केंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने आधार कार्ड ठीक करने की बजाय उनके साथ बुरा व्यवहार किया।

यह भी पढ़ें -  लुधियाना के जगराओं में सीटी यूनिवर्सिटी ने खोला क्लीनिकल कांप्लेक्स, सरकारी कीमतों पर होंगे सभी टेस्ट

संतोष ने कहा कि आधार कार्ड में सिर्फ उम्र गलत छपी हुई है और उसकी मां की उम्र रेलवे द्वारा निर्धारित पेंशन व रेलवे के अन्य डाक्यूमेंट्स में सही लिखी हुई है। उन्होंने रेलवे का डाक्यूमेंट दिखाया तो सुविधा केंद्र के कर्मचारी ने सुधार करने से मना कर दिया और कहा कि डाक्टर से सत्यापित करवा कर लाए, उसके बाद ही वह करवा पाएंगे।

संतोष सिंह ने डाक्टर से सत्यापित करवा कर पेपर लगाया। लेकिन उसके बाद भी सुविधा केंद्र के कर्मचारी मनमानी करने पर उतर आए और बार-बार उन्हें चक्कर कटवा रहे हैं। संतोष ने डीसी से मांग की है कि ऐसे सुविधा केंद्र की जांच हो और उक्त कर्मचारी को केंद्र से हटाया जाए ताकि लोगों को बार बार चक्कर न लगाने पड़े। वहीं सुविधा केंद्र पर तैनात कर्मचारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि कंप्यूटर में नेटवर्क की प्रॉब्लम आने से काम रुका हुआ है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी