डा. सतबीर सिंह गोसल होंगे PAU लुधियाना के नए वीसी, एक वर्ष से था पद खाली

पीएयू लुधियाना को नए वीसी मिल गए हैं। प्रख्यात खोजकर्ता डा. सतबीर सिंह गोसल पीएयू के नए वीसी होंगे। डा. बलदेव सिंह ढिल्लों 30 जून 2021 को वीसी पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद से यह पद रिक्त था।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2022 03:38 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2022 03:38 PM (IST)
डा. सतबीर सिंह गोसल होंगे PAU लुधियाना के नए वीसी, एक वर्ष से था पद खाली
डा. गोसल होंगे पीएयू लुधियाना के नए वीसी। फाइल फोटो

जेएनएन, लुधियाना। प्रसिद्ध खोजकर्ता डा. सतबीर सिंह गोसल पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (Punjab Agricultural University - PAU) के नए वाइस चांसलर होंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर दी। पीएयू में वीसी का पद पिछले लंबे समय से खाली था।

ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਖੋਜਕਾਰ ਡਾ. ਸਤਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗੋਸਲ ਹੋਣਗੇ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੁਨੀਵਰਸਿਟੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਨਵੇਂ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ..ਮੇਰੇ ਵੱਲੋਂ ਡਾ. ਗੋਸਲ ਜੀ ਨੂੰ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 19, 2022

सरकार की ओर से कुछ दिन पूर्व वीसी पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अभी तक पीएयू में कार्यवाहक वीसी की जिम्मेदारी डीके तिवारी निभा रहे थे। इससे पहले स्थायी वीसी के पद पर डा. बलदेव सिंह ढिल्लों आसीन थे। ढिल्लों का कार्यकाल गत वर्ष 30 जून 2021 को खत्म हो गया था। तब से इस पद पर नियुक्ति नहीं हो पाई थी। 

पीएयू कृषि क्षेत्र में देश ही नहीं बल्कि अंतराराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है। यहां से पढ़े स्टूडेंट्स देश विदेश में कार्यरत हैं और अपने शोध से कृषि विकास को गति दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी