घरेलू विवाद में दंपति ने महिला का सिर फोड़ा

संवाद सहयोगी, खन्ना रसूलड़ा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दंपति ने महिला का सिर फोड़ ि

By Edited By: Publish:Tue, 24 Jan 2017 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 24 Jan 2017 07:30 PM (IST)
घरेलू विवाद में दंपति ने महिला का सिर फोड़ा
घरेलू विवाद में दंपति ने महिला का सिर फोड़ा

संवाद सहयोगी, खन्ना

रसूलड़ा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दंपति ने महिला का सिर फोड़ दिया। घायल हरमनदीप कौर (31) को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरमनदीप कौर के अनुसार उसका पति हरदीप ¨सह सेना में है। कुछ दिनों पहले उसके जेठ जसपाल ¨सह, जोकि पूर्व सैनिक है, ने उनके घर में बनी दीवार तोड़ दी थी। सोमवार को वह मिस्त्री से दीवार का निर्माण करा रही थी। इसी दौरान जसपाल ¨सह व उसकी पत्नी ने आकर उससे मारपीट शुरू कर दी और उसका सिर फोड़ दिया गया। उधर, जसपाल ¨सह व उसकी पत्नी ने हरमनदीप के आरोपों को झूठ करार देते हुए कहा कि एक कमरे को लेकर विवाद है, जिसका फैसला हो चुका है। 26 जनवरी से पहले उन्होंने अपना सामान उठाना था। वे सामान उठा रहे थे तो हरमनदीप ने उन पर हमला किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

chat bot
आपका साथी