किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन में नंबरदार भी होंगे शामिल

पंजाब नंबरदार एसोसिएशन जगराओं की प्रदेश स्तरीय मीटिग यहां के मुख्य दफ्तर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 04:30 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 04:30 AM (IST)
किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन में नंबरदार भी होंगे शामिल
किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन में नंबरदार भी होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, जगराओं : पंजाब नंबरदार एसोसिएशन जगराओं की प्रदेश स्तरीय मीटिग यहां के मुख्य दफ्तर में हुई। इसमें एसोसिएशन के सभी जिला व तहसील प्रधानों सहित सभी पदाधिकारियो ने भाग लिया। प्रदेश प्रधान परमिदर सिंह गालिब की अध्यक्षता में हुई मीटिग में एसोसिएशन के विस्तार व जिला स्तरीय मीटिगों पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसानों के 26-27 को दिल्ली चलो आंदोलन को समर्थन करने की घोषणा की। प्रधान परमिदर गालिब ने कहा कि मीटिग में एसोसिएशन व समाज के प्रति बढि़या सेवाएं निभाने वाले नंबरदारों को योग्यता के अनुसार पद देने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि यूनियन पहले ही कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों का साथ दे रही है और अब वह उनके दिल्ली के आंदोलन में शामिल होने का फैसला किया गया है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जगजीत सिंह खाई, आलमजीत सिंह चकोही, जरनैल सिंह बाजवा, सूबा उपप्रधान कुलदीप सिंह बल, कोषाधयक्ष रणजीत सिंह चांगली, सूबा मीडिया सचिव सुखविदर सिंह,सुरमुख सिंह , बलवंत सिंह, बलदेव सिंह, हरनेक सिंह हठूर, शेर सिंह, जगजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, बलजिदर सिंह, नरिदर सिंह, जगदीप सिंह सहित अन्य नंबरदार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी