किसानों को दी फसलों संबंधी जानकारी

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : कृषि विभाग के अधिकारी की हिदायतों के अनुसार ब्लॉक मलोट के ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jan 2018 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jan 2018 04:28 PM (IST)
किसानों को दी फसलों संबंधी जानकारी
किसानों को दी फसलों संबंधी जानकारी

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : कृषि विभाग के अधिकारी की हिदायतों के अनुसार ब्लॉक मलोट के गांव रथड़ियां में कैंप लगाया गया। इसमें कृषि अधिकारी जसवीर ¨सह ने किसानों को रबी फसलों के बारे में जानकारी दी। कैंप में पहुंचे किसानों को गेहूं की फसल को खाद्य, पानी तथा नदीन नामक दवाईयां का प्रयोग करने के बारे भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गेहूं की बीमारियों, जिनमें पीली कुंगी का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए। माहिरों ने कहा कि अगर आप को फसल में किसी तरह की बीमारियों का पता चलता है तो तुंरत यूनिवर्सिटी द्वारा बताई गई सिफारिश दवाईयों का छिड़काव करवाया जाए। इस मौके पर दिलबाग ¨सह ने भी पूरा सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी