लुधियाना में ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की खुदकशी, पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

लुधियाना में ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आई विवाहिता ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। पुलिस ने आरोपितों पर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:30 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:30 PM (IST)
लुधियाना में ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की खुदकशी, पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज
लुधियाना में ससुरालियों से परेशान विवाहिता ने खुदकुशी कर ली।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आई विवाहिता ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों पर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआई हरमेश लाल ने बताया कि उनकी पहचान गांव झुग्गियां कादर निवासी पति महिंदर पाल, मृतका की जेठानी शिंदर काैर, शिंदर कौर की बेटी पवनदीप कौर, शिंदर कौर के बेटे कुलवीर सिंह, मनदीप कुमार तथा नंगल (राेपड़) के गांव कलसेड़ा निवासी महिंदर पाल के दोस्त अजय कुमार के रूप में हुई। मृतका की पहचान कमलेश रानी (40) के रूप में हुई।

पुलिस ने नवांशहर के गांव चंदियाणी निवासी मृतका के भाई जसवीर सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी बहन की 12 साल पहले शादी हुई थी। जिससे उसकी दो बेटियां हैं। शादी के बाद से ही आरोपित उसे तंग परेशान किया करते थे। उसका पति अकसर उसके साथ मारपीट किया करता था। जिससे तंग आकर वीरवार उसने जहर निगल लिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हरमेश लाल ने बताया कि मरने से पहले मृतका ने सुसाइड नोट लिखा था। जिसके आधार पर आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर के सामने कूड़ा फेंकने से मना किया तो पीटा

लुधियाना। थाना जोधेवाल के अधीन कैलाश नगर चौक में एक व्यक्ति को घर के सामने कूड़ा फेंकने से मना किया तो उन्होंने उक्त व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित जोनी कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपित मनवीर सिंह, कुलदीप सिंह का भांजा और उसकी पत्नी के अलावा नेपाली किराएदार अकसर उनके घर के सामने कूड़ा फेंक देते थे। जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो तैश में आकर उसे पीट डाला। जब उन्होंने शोर मचाया तो उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी