Ludhiana Weather Update: शहर में मौसम पूरी तरह साफ, सुबह से खिली तेज धूप; किसानों ने ली राहत की सांस

Ludhiana Weather Update कृषि माहिरों का कहना है कि अगर एक सप्ताह तक धूप इसी तरह निकलती है तो दोबारा से धान की कटाई शुरू हो जाएगी। वहीं मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद मौसम फिर बदलेगा और वर्षा के आसार बनेंगे।

By Asha Rani Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 08:44 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 08:44 AM (IST)
Ludhiana Weather Update: शहर में मौसम पूरी तरह साफ, सुबह से खिली तेज धूप; किसानों ने ली राहत की सांस
Ludhiana Weather Update: शहर में सुबह से ही तेज धूप खिल उठी है। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather Update: शहर में तीन दिनों तक बादलों ने डेरा डाले रखा व भारी वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वर्षा की वजह से सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान हुआ, लेकिन अब मौसम साफ हो गया है। मंगलवार को शहर में सुबह से ही तेज धूप खिल उठी।

धान की बिछी फसलें दोबारा से हो पाएंगी खड़ी

सुबह आठ बजे पारा 23 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 177 के स्तर पर रहा। धूप देखकर किसानों के मुरझाए चेहरों पर फिर से थोड़ी राहत दिखी। धूप से धान की बिछी फसलें दोबारा से खड़ी हो पाएंगी। कृषि माहिरों का कहना है कि अगर एक सप्ताह तक धूप इसी तरह निकलती है तो दोबारा से धान की कटाई शुरू हो जाएगी। वहीं मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद मौसम फिर बदलेगा और वर्षा के आसार बनेंगे।

22 सितंबर तक पंजाब में 18.6 मिलीमीटर वर्षा

बता दें कि, पिछले सप्ताह तक मानसून की बेरूखी की वजह से पंजाब में सूखा चल रहा था। 22 सितंबर तक पंजाब में 18.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। वैज्ञानिक भी मानसून के न बरसने से हैरान थे। पूर्वानुमान में लगातार यही सामने आ रहा था कि सितंबर में मानसून जमकर बरसेगा। वैज्ञानियों का पूर्वानुमान सितंबर के आखिरी सप्ताह में आकर सही साबित हो गया। पिछले तीन दिनों में मानसून झूमकर बरसा और पंजाब में 80 मिलीमीटर तक वर्षा हो गई। सामान्य तौर पर सितंबर में पंजाब में 74.3 मिलीमीटर वर्षा ही होती है।

अब तक 96.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जोकि सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक है। 22 सितंबर तक पंजाब में 18.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार जून से लेकर सितंबर तक सीजनल रेनफाल 436.5 मिलीमीटर होती है और अब तक 413.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। पिछले तीन दिनों पंजाब में हुई भारी वर्षा की वजह से सितंबर का सूखा खत्म हो गया।

यह भी पढ़ेंः- संगरूर में सीएम आवास के समक्ष एनएचएम कर्मचारियों व पुलिस में धक्कामुक्की, सेहत विभाग में रेगुलर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

chat bot
आपका साथी