नए रोटरी वर्ष की शुरुआत पांच से: सचदेवा

संस लुधियाना रोटरी क्लब लुधियाना सेंट्रल की ओर से क्लब असेंबली आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 07:48 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 07:48 PM (IST)
नए रोटरी वर्ष की शुरुआत पांच से: सचदेवा
नए रोटरी वर्ष की शुरुआत पांच से: सचदेवा

संस, लुधियाना: रोटरी क्लब लुधियाना सेंट्रल की ओर से क्लब असेंबली आयोजित की गई। समारोह में सहायक गवर्नर सुनील धीर की उपस्थिति में क्लब द्वारा 2022-23 के अंतर्गत किए गए सामाजिक सुधारों के अपने कार्यक्रमों की रुप रेखा प्रस्तुत की। बैठक में 2022-23 के रोटेरियन प्रधान योगेश सचदेवा ने आने वाले साल में समाज के लिये सर्वोत्तम योगदान देने का वचन दिया। रोटेरियन सुशील सिगला ने भी हर प्रोजेक्ट में बढ़ चढ़ कर साथ देने का संकल्प लिया। क्लब के सभी सदस्यों ने पांच जुलाई से बाबा कुलवंत भल्ला के श्री बाला जी प्रेम आश्रम से अन्नपूर्णा दिवस पर नए रोटरी वर्ष की शुरुआत करने का एलान भी किया। इस मौके क्लब असेंबली में जोना चेयरमैन हरीश सिगला,अरुण भल्ला, संजय मोंगिया, रजनीश जैन, राजेश सेठ, प्रवीण गोयल,हरप्रीत खरबंदा भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी