बंगाल हिसा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का रोष प्रदर्शन

तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद से चल रही राजनीतिक हिसा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 08:18 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 08:18 PM (IST)
बंगाल हिसा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का रोष प्रदर्शन
बंगाल हिसा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का रोष प्रदर्शन

जासं, खन्ना : पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद से चल रही राजनीतिक हिसा के खिलाफ खन्ना भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से मंडल प्रधान पूजा साहनेवालिया की अगुआई में रोष प्रदर्शन किया गया। साहनेवालिया ने कहा कि पंजाब में भाजपा वर्करों और आम लोगों पर खूनी हमले हो रहे हैं। राजनीतिक रंजिश में भाजपा महिला कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म किया गया। इन घिनौनी हरकतों की जितनी निदा की जाए वह कम है।

साहनेवालिया ने कहा कि ममता बनर्जी खुद एक महिला होकर किसी महिला पर अत्याचार का समर्थन कैसे कर सकती हैं। इसमें सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेते हुई कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर बलविदर कौर, कल्पना रानी, गुरमीत कौर, जगदीश कौर, दीपा भी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी