लुधियाना CP राकेश अग्रवाल ने पेश किया साल भर का लेख जोखा, गिनवाई पुलिस विभाग की उपलब्धियां

लुधियाना पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने पुलिस विभाग की साल 2020 की उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते कर्फ्यू और लोकडाउन को चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस ने बढ़िया परफार्मेंस दी है ।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 09:37 AM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 09:37 AM (IST)
लुधियाना CP राकेश अग्रवाल ने पेश किया साल भर का लेख जोखा, गिनवाई पुलिस विभाग की उपलब्धियां
सीपी ने बताया 2020 में हुए 52 मर्डर केस में से 47 को सुलझा लिया गया है।

लुधियाना, जेएनएन। 2020 खत्म होने पर पुलिस कमिश्नर ने विभाग की साल भर की उपलब्धियां गिनवाई हैं। जिनमें पहल के आधार पर एफआईआर दर्ज करना, 26 बड़े गैंग पकड़ना, जिन में 114 गैंगस्टर शामिल रहे। उनके पकड़े जाने से 184 क्रिमिनल केसे हल हुए। 4500 रद्द किए और अनट्रेस केस को अदालत में पेश किया। 35 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। 10 भृष्ट पुलिस कर्मियों को जबरन रिटायर किया। नशा तस्करों के खिलाफ 258 केस दर्ज किए।

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कोविड-19 के चलते कर्फ्यू और लोकडाउन को चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस ने बढ़िया परफार्मेंस दी। उस दौरान न केवल कानून और व्यवस्था बनाए रखें। 2 लाख राशन की किट जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई। 75 लाख जरूरतमंद लोगों को तैयार खाना पहुंचाया गया। इसके अलावा प्रवासी और जरूरतमंद लोगों के लिए टेंपरेरी शेल्टर मुहैया करवाए गए। सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने  वाले 1.2 लाख लोगों के चालान काट 6.1 करोड़ रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले गए। इसके अलावा उचित दाम पर कोविड केअर किट भी मुहैया कराई गई।

52 मर्डर केस में से 47 को सुलझायाः सीपी

सीपी ने बताया 2020 में हुए 52 मर्डर केस में से 47 को सुलझा लिया गया है। जबकि बाकी 5 केसों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने 26 गैंग के 114 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 33 पिस्तौल, 2 गन, 17 दात, 5 डॉग्स, 19 लोहे की रॉड, 596 वाहन, 87 मोबाइल, सोने की चेन तथा भारी मात्रा में नकदी बरामद की।

मुथूट फाइनेंस कंपनी में लूट का 30 किलो सोना पकड़ा

पुलिस ने बताया की डकैती की 20 तथा लूट की 14 वारदातों को सुलझा लिया गया। जिसमें 4.7 करोड़ रुपए बरामद हुए। नवंबर 2020 मॉडल टाउन स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी में लूट करने आए गैंग के तीन सदस्यों को 30 किलो सोने के साथ पकड़ा गया। उस गैंग के सदस्य वेस्ट बंगाल में हत्या के मामलों में वांछित हैं।

चेन झपटमारी की 283 वारदातों को सुलझाया

2020 में पुलिस ने मोबाइल और चेन झपटमारी की 283 वारदातों को सुलझाया। चोरी और नौसरबाजी की 1212 वारदातों में से 550 मामलों को हल कर लिया गया है। जिसमें 4.38 करोड़ की बरामदगी भी की गई। नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई गई जिस दौरान 12.05 किलो अफीम, 1020 किलो चूरापोस्त, 2.8 किलो हेरोइन, 112 किलो गांजा, 1.2 किलो चरस, 708 ग्राम नारकोटिक पाउडर, 100 ग्राम सुल्फा, 11.45 लाख नशीली गोलियां,  14435 इंजेक्शंस तथा 1.77 लाख सिरप बरामद किए गए। शराब तस्करी के मामले में 795 केस दर्ज किए गए। जिनमें 890 लोगों को गिरफ्तार करके 293 7 लीटर कच्ची शराब, 57350 लीटर अवैध शराब, 12 लीटर बीयर, तथा 9 लाख लीटर लहन बरामद की गई।

chat bot
आपका साथी