लुधियाना में बैंक के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ लेपटाप चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना में घुमार मंडी के सग्गू चौक स्थित यस बैंक के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर चोरों ने उसमें रखा लेपटाप चोरी कर लिया। थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 17 Aug 2022 12:40 PM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2022 12:40 PM (IST)
लुधियाना में बैंक के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ लेपटाप चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में बैंक के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ लेपटाप चोरी कर लिया गया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में घुमार मंडी के सग्गू चौक स्थित यस बैंक के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर चोरों ने उसमें रखा लेपटाप चोरी कर लिया। चोरी का तब पता चला, जब बैंक के अंदर गया कार का मालिक वापस लौटा। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआइ सुखराज सिंह ने बताया कि उक्त केस मोहाली के खरड़ सेक्टर 125 स्थित सनी इन्क्लेव निवासी विकास कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया।

अपने बयान में उसने बताया कि 12 अगस्त की दोपहर 12 बजे वो अपने किसी काम के संबंध में घुमार मंडी के सग्गू चौक स्थित यस बैंक में आया था। कार को बैंक के बाहर लाक करके वो अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो कार का कंडक्टर साइड पीछे वाला शीशा टूटा हुआ था। कार की पीछे वाली सीट पर पड़ा डेल कंपनी का लेपटाप चोरी हो चुका था। सुखराज सिंह ने बताया कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। 

घर से सोने के गहने चोरी

लुधियाना : शहर के संत नगर सिविल लाइन एरिया के घर से चोरों ने सोने के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में करनल कैथ क्रिसथेपर ने बताया कि उनकी इंडस्टियल एरिया ए में फैक्ट्री है। वह 30 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे फैक्ट्री से वापस घर आया था तभी पाया कि दरवाजे खुले हुए थे। अंदर जाकर देखा तो घर से सोने के जेवरात, एक सोने की चेन, सोने के दो कड़े, दो बैटरियां, एक इनवर्टर की बैटरी और बर्तन चोरी थे।

यह भी पढ़ें-  पंजाब में उज्ज दरिया ने फिर दिखाया रौद्र रूप, पानी की चपेट में आए गुज्जर समुदाय के कई डेरे

chat bot
आपका साथी