गीता नगर में घर में घुस कर परिवार पर हमला, चार घायल

टिब्बा रोड के गुरमेल पार्क स्थित गीता नगर की गली नंबर एक स्थित एक मकान में हथियार लेकर घुसे करीब 20 लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। इसमें परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। मारपीट कर घायल करने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:15 PM (IST)
गीता नगर में घर में घुस कर परिवार पर हमला, चार घायल
गीता नगर में घर में घुस कर परिवार पर हमला, चार घायल

जासं, लुधियाना : टिब्बा रोड के गुरमेल पार्क स्थित गीता नगर की गली नंबर एक स्थित एक मकान में हथियार लेकर घुसे करीब 20 लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। इसमें परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। मारपीट कर घायल करने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान शांति देवी (40), राम आशीष साहनी (50), बेटा गोबिद कुमार (23) तथा गोपी कुमार (21) के रूप में हुई। थाना टिब्बा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित परिवार ने बताया कि वो लोग किराये के मकान में रहते हैं। रविवार रात इलाके में डेयरी चलाने वाला व्यक्ति जबरन उनके घर में घुस कर मारपीट करने लगा। गोबिद कुमार ने मोबाइल पर उसका वीडियो बना लिया। इस पर डेयरी संचालक ने गाली गलौज करके उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर वो वापस चला गया। कुछ ही देर बाद अपने साथियों समेत वापस लौट आया। आरोप है कि आते ही उन लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई है।

chat bot
आपका साथी