गोली चला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : दुगरी के भाई हिम्मत सिंह नगर इलाके में दस दिन पहले गोली चला कर युवक की

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 10:02 PM (IST)
गोली चला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
गोली चला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : दुगरी के भाई हिम्मत सिंह नगर इलाके में दस दिन पहले गोली चला कर युवक की हत्या का प्रयास करने के आरोपी को थाना दुगरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपी गांव महमूद पुरा निवासी गुरिंदर जीत सिंह उर्फ गोल्डी है। इसके खिलाफ 9 फरवरी को केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई हिम्मत सिंह नगर इलाके में किरणपाल सिंह उर्फ काला पर गोली चलाई थी। इलाज के लिए काला को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस गोल्डी के अन्य साथियों की तलाश में रेड कर रही है।

chat bot
आपका साथी