तीन दिन पहले कोलकाता से लौटा दंपती कोरोना संक्रमित आया

कोलकाता से शनिवार रात्रि शहर लौटे पति-पत्नी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 02:39 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 02:46 AM (IST)
तीन दिन पहले कोलकाता से लौटा दंपती कोरोना संक्रमित आया
तीन दिन पहले कोलकाता से लौटा दंपती कोरोना संक्रमित आया

जासं, लुधियाना : कोलकाता से शनिवार रात्रि शहर लौटे पति-पत्नी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पटियाला में करवाई गई जांच में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए मरीज डेहलों ब्लॉक के गांव खानपुर के रहने वाले हैं। दोनों पति-पत्नी है। इनमें से पति की उम्र 37 साल और पत्नी की 27 साल है। दोनों को चंडीगढ़ रोड स्थित मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों पॉजिटिव मरीजों के साथ परिवार की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला व 24 वर्षीय युवक भी साथ गए थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पॉजिटिव दंपती के भतीजे ने बताया कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में चार लोग कोलकाता गए थे। वहां उनके दादा का घर है। दादी भी साथ थी। शनिवार रात्रि वह अपनी गाड़ी में गांव लौटे। गांव लौटने पर पंचायत सदस्यों की तरफ से हमें सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाने के लिए कहा गया। 24 मई की सुबह सेहत विभाग की टीम आई और मेरिटोरियस स्कूल में बनाएं गए क्वारंटाइन सेंटर में ले आए थे। गौर हो कि अब तक जिले में कोरोना वायरस की चपेट में 181 लोग आ चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया से लौटे 21 यात्रियों की सिविल अस्पताल में हुई स्क्रीनिग

ऑस्ट्रेलिया से लौटे 21 यात्री रविवार रात्रि लुधियाना पहुंचे। इन सभी यात्रियों के आने के बाद सिविल अस्पताल में स्क्रीनिग करवाई गई। इसके बाद इन्हें जिला प्रशासन द्वारा बनाएं गए गए क्वारंटाइन सेंटरों में भेज दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से पीएयू के पार्कर हाउस सहित कई होटलों में विदेश से लौटने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जहां चौदह दिनों तक इन्हें रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी