मस्जिद के चंदे का हिसाब मांगा तो किया हमला

बस्ती जोधेवाल के हरविदर नगर इलाके में चंदे का हिसाब मांगने पर गुस्साए मस्जिद के पदाधिकारियों ने व्यक्ति पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:30 AM (IST)
मस्जिद के चंदे का हिसाब मांगा तो किया हमला
मस्जिद के चंदे का हिसाब मांगा तो किया हमला

जासं, लुधियाना : बस्ती जोधेवाल के हरविदर नगर इलाके में चंदे का हिसाब मांगने पर गुस्साए मस्जिद के पदाधिकारियों ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मिलकर व्यक्ति पर हमला कर दिया। उसे बचाने आए भतीजे को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। आरोपितों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाते हुए वहां जम कर ईट-पत्थर बरसाए। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने बहादर के कॉलोनी निवासी नजाखिल, अब्दुल रज्जाक, बस्ती जोधेवाल निवासी अहमद, दाना मंडी निवासी इसराफिल, हरविदर नगर निवासी शाकिर, तसलीम, मुस्तकीन, उसका बड़ा बेटा तथा 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि उक्त केस नूरवाला रोड की बैंक कॉलोनी निवासी मोहम्मज नाजिर की शिकायत पर दर्ज किया गया। उसने बताया कि हरविदर नगर में साबरी जामा मस्जिद है। उसमें एक मदरसा भी है। मस्जिद की देख रेख के लिए एक कमेटी बनी हुई है, जिसका कर्ता धर्ता खजांची उक्त आरोपित अब्दुल रज्जाक और शाकिर वहां का प्रधान है। दोनों पिछले 13 साल से लोगों द्वारा दिए गए चंदे का हिसाब नहीं दे रहे हैं। मोहम्मद नाजिर ने आम जनता का नुमाइंदा बन कर जब उन दोनों से हिसाब मांगा तो 21 मई की दोपहर डेढ़ बजे दोनों ने उसे मस्जिद के पीछे वाली गली में बुलाया। जैसे ही वो वहां पहुंचा, पहले से तैयार खड़े आरोपितों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जैसे ही उसे बचाने के लिए उसका भतीजा मुस्ताक और मोहल्ले के लोग वहां आए तो अब्दुल रज्जाक की फैक्ट्री में काम कर रही लेबर के 80 से ज्यादा लोगों ने ईट-पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। उन्हें घायल करके आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। बलवीर सिंह ने कहा कि आरोपितों की तलाश में रेड की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी