पुरानी पेंशन बहाली के लिए पोस्टर मुहिम 21 को

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा भारत के आह्वान पर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करवाने के लिए चल रहे राष्ट्र व्यापपी संघर्ष को तेज करने के लिए देश भर में 21 जूल को घर-घर पोस्टर मुहिम चलाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 06:23 PM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली के लिए पोस्टर मुहिम 21 को
पुरानी पेंशन बहाली के लिए पोस्टर मुहिम 21 को

संवाद सहयोगी, कपूरथला : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, भारत के आह्वान पर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करवाने के लिए चल रहे राष्ट्र व्यापपी संघर्ष को तेज करने के लिए देश भर में 21 जूल को घर-घर पोस्टर मुहिम चलाई जाएगी। यह जानकशरी पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब, कूपरथला इकाई के नेताओं संदीप कुमार दुर्गापुर, तरसिदर सिंह, नरेश कोहली, सतबीर सिंह, अमर ठाकुर ने दी।

उन्होंने कहा कि एनपीएस, 2004 के बाद सेवा में आए कर्मचारियों के लिए एक बीमारी है, जोकि हमारें बुढापे को मजबूर व बेसहारा बना देगी। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करवाने के लिए पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रही है। पुरानी पेंशन स्कीम बंद करके देश की सरकारों ने कर्मचारियों के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करवाने के लिए उनकी ओर से संघर्ष तेज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी