Kapurthala News: अमृतपाल के एक और साथी को पुलिस ने किया काबू, कुछ समय पहले ही आया था संपर्क में

वारिस पंजाब दे के प्रधान एवं खालसा व्हीर के संस्थापिक अमृतपाल सिंह के एक साथी को कपूरथला पुलिस ने सोमवार बाद दोपहर काबू किया है। अजयपाल सिंह कुछ समय पहले ही अमृतपाल सिंह के संपर्क में आया था। यह अमृतपाल सिंह के सोशल प्लेटफार्म से जुड़ा हुआ था।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 20 Mar 2023 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 20 Mar 2023 06:03 PM (IST)
Kapurthala News: अमृतपाल के एक और साथी को पुलिस ने किया काबू, कुछ समय पहले ही आया था संपर्क में
अमृतपाल के एक और साथी को पुलिस ने किया काबू

जागरण संवाददाता, कपूरथला। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अमृतपाल सिंह के समर्थकों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वारिस पंजाब दे के प्रधान एवं खालसा व्हीर के संस्थापिक अमृतपाल सिंह के एक साथी को कपूरथला पुलिस ने सोमवार बाद दोपहर काबू किया है।

गांव ओजला योगी निवासी 22 वर्षीय अजयपाल सिंह कुछ समय पहले ही अमृतपाल सिंह के संपर्क में आया था, जिसके मद्देनजर पुलिस द्वारा इतियाद के तौर पर उसे गिरफत में लिया गया लेकिन अभी तक इसकी अधिकारक पुष्टी नही हो रही है।

सोशल प्लेटफार्म के द्वारा जुड़ा हुआ था अजयपाल

इस संबंध में डीएसपी मनिंदर सिंह का कहना है कि यह अमृतपाल सिंह के सोशल प्लेटफार्म से जुड़ा हुआ था। वट्सएप व फेसबुक आदि पर अमृतपाल सिंह के जितने भी ग्रुप है, अजयपाल सिंह उनका मैंबर था। इसी बिनाह पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। डीएसपी का कहना है कि शाम तक इंतजार करे, प्रेस को पूरी स्थित बारे ब्रीफ किया जाएगा।

अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस का मेगा अभियान

पंजाब में खालिस्तान आंदोलन को हवा दे रहा ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने मेगा अभियान छेड़ रखा है। इस बीच पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पंजाब में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर रोक मंगलवार दोपहर तक बढ़ा दी है।

chat bot
आपका साथी