जेल से पैरोल पर निकला कैदी फरार

केंद्रीय जेल जालंधर व कपूरथला में 10 साल की सजा भुगत रहा एक कैदी पैरोल की छुट्टी के दौरान फरार हो गया। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर फरार कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल फरार कैदी का कोई सुराग नही है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल जांलधर व कपूरथला के सुपरिडैंट सुरिदरपाल खन्ना ने थाना सिटी कपूरथला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Mar 2019 02:26 AM (IST) Updated:Thu, 21 Mar 2019 02:26 AM (IST)
जेल से पैरोल पर निकला कैदी फरार
जेल से पैरोल पर निकला कैदी फरार

संवाद सहयोगी, कपूरथला : मॉडर्न में 10 साल की सजा भुगत रहा एक कैदी पैरोल की छुट्टी दौरान फरार हो गया। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर फरार कैदी के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक फरार कैदी का कोई सुराग नही लगा है। जेल सुपरिडेंट सुरिदरपाल खन्ना ने थाना सिटी कपूरथला की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि जेल में 10 साल की सजा भुगत रहा कैदी करन उर्फ विक्की पुत्र निवासी मोहल्ला शेरगढ़ कपूरथला पैरोल पर गया था और इस दौरान वह फरार हो गया। इस कैदी को थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने 22 दिसंबर 2012 को एफआइआर नंबर 303 के तहत ड्रग बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया था। कैदी करण उर्फ विक्की ने पैरोल की छुट्टी के लिए आवेदन किया। इस पर उसे छह सप्ताह की पैरोल छुट्टी की मंजूरी मिल गई थी। विक्की छुट्टी खत्म होने के बाद जब जेल वापस नही पहुंचा।

chat bot
आपका साथी