गुरुद्वारा बाउली साहिब में दस्तार व गतका सिखलाई कैंप शुरू

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सप को समर्पित गुरुद्वारा बाउली साहिब नडाला में 24 दिवसीय फ्री दस्तार व गतका सिखलाई कैंप शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 02:50 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:06 AM (IST)
गुरुद्वारा बाउली साहिब में दस्तार व गतका सिखलाई कैंप शुरू
गुरुद्वारा बाउली साहिब में दस्तार व गतका सिखलाई कैंप शुरू

संवाद सहयोगी, नडाला : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा बाउली साहिब नडाला में 24 दिनों के लिए फ्री दस्तार व गतका सिखलाई कैंप शुरू हो गया। कैंप की शुरूआत मैनेजर भाई सुखविदर सिंह व पूर्व प्रधान कमेटी जत्थेदार सूरत सिंह ने करवाई। प्रबंधक भाई जसपाल सिंह नडाला व प्रदीप सिंह इब्राहीमवाल ने बताया कि कैंप में अलग-अलग स्कूलों व कालेजों व गांवों के 550 विद्यार्थियों को दस्तार व दुमाला व गतके की सिखलाई देना लक्ष्य है। इस कैंप में किसी भी उम्र का विद्यार्थी भाग ले सकता है। विद्यार्थियों को रोजाना रिफ्रेशमेंट दिया जाएगा। पांच नवंबर 2019 को गुरमति समारोह सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा जिसमें उच्च कोटि के रागी जत्थे व विद्वान संगत को गुरु नानक देव की शिक्षाओं के बारे में अवगत करवाएंगे। इस कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को 550 पगड़ी सम्मान के रूप में दी जाएगी। लगभग तीन हजार किताबें गुरु नानक देव जी के जीवनी पर आधारित संगत को निशुल्क बांटी जाएगी। इस अवसर पर प्रधान नगर पंचायत डॉ. नरिदरपाल सिंह बाजवा, अवतार सिंह मुल्तानी, वजीर सिंह, हेड ग्रंथी हरभजन सिंह, डीएसपी सुरिदर सिंह नडाला, सतपाल सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी