Top Jalandhar News of the day, 27th July 2019 शहर में लगे सिद्धू के समर्थन में पोस्टर, रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना, जालंधर में कूड़ा फेंकने वाले ढाबा मालिक पर जुर्माना

पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में लगे पोस्टर। इधर शहर में दिन भर बूंदाबांदी होती रही। जालंधर में कूड़ा फेंकने वाले कपूरथला के ढाबा मालिक पर भारी जुर्माना।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 06:38 PM (IST)
Top Jalandhar News of the day, 27th July 2019 शहर में लगे सिद्धू के समर्थन में पोस्टर, रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना, जालंधर में कूड़ा फेंकने वाले ढाबा मालिक पर जुर्माना
Top Jalandhar News of the day, 27th July 2019 शहर में लगे सिद्धू के समर्थन में पोस्टर, रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना, जालंधर में कूड़ा फेंकने वाले ढाबा मालिक पर जुर्माना

जालंधर, जेएनएन। Top Jalandhar News of the day, 27th July 2019। पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के प्रशंसक जालंधर में भी सक्रिय हो गए हैं। शहर में जगह-जगह उनके समर्थन में पोस्टर लगने से सियासी हलचल बढ़ गई है। इधर, दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश ने पारा 30 डिग्री के नीचे लुढ़का दिया है। नगर निगम ने कपूरथला के एक ढाबा मालिक पर करीब 15 लाख का आर्थिक दंड लगाया है। वह अपने ढाबा का कूड़ा जालंधर में फेंकता था।

सिद्धू के समर्थन में पोस्टर

शनिवार को सुबह-सुबह शहर में सियासी हलचल बढ़ गई। लोगों को हाल में पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में जगह-जगह पोस्टर लगे मिले। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पोस्टर किसने लगवाए हैं। यह जरूर है कि इससे जालंधर कांग्रेस में खींचतान बढ़ जाएगी। पोस्टर में लिखा गया है - राजनीति नहीं काजनीति। इस पोस्टर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की भी बड़ी तस्वीर लगी है। यहां जताने की कोशिश की जा रही है कि चर्चा अनुसार सिद्धू कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना

शहर में शनिवार को सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। पूरी शहर में जगह-जगह पॉकेट रेन होने के भी समाचार मिले हैं। हालांकि दोपहर बाद लगी तेज बारिश की झड़ी से कामकाजी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे भी परेशान हुए। निचले क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भरने से वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दूसरी ओर पारा 30 डिग्री से नीचे लुढ़कने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग पहले सप्ताहांत में बारिश की संभावना जता चुका है। विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

कपूरथला के ढाबे वाले पर 14.60 लाख जुर्माना

एक अजीबोगरीब मामले में जालंधर नगर निगम ने कपूरथला के ढाबा मालिक पर 14.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उसका ढाबा कपूरथला जिले में पड़ता था पर वह कूड़ा जालंधर के डंप में फेंकता था। उसका ढाबा नेशनल हाइवे के जालंधर-फगवाड़ा खंड पर स्थित है। वह इसी का फायदा उठाता था और जालंधर नगर निगम की सीमा में बड़िंग के नेशनल हाइवे पर डंप में कूड़ा फेंकवाता था। गत दिवस नगर निगम की टीम ने बड़िंग डंप पर कूड़ा फेंक रही एक गाड़ी को पकड़ा। ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि ढाबा मालिक रोजाना तीन टन कूड़ा फेंकवाता था। नगर निगम ने नियमों के मुताबिक तीन टन रोजाना कूड़ा फेंकने के एवज में एक साल का 14.60 लाख जुर्माना लगाया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी