कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल स्थगित, आज से सरकारी दफ्तरों में होगा काम

प्रदेश के क्लेरिकल स्टाफ की मांगों को सहमति प्रदान करने के आश्वासन के बाद पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेस यूनियन ने पिछले 9 दिन से जारी कलम छोड़ हड़ताल स्थगित कर दी है।

By Edited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 10:32 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 10:57 AM (IST)
कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल स्थगित, आज से सरकारी दफ्तरों में होगा काम
कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल स्थगित, आज से सरकारी दफ्तरों में होगा काम

जेएनएन, जालंधर। पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के क्लेरिकल स्टाफ की मांगों को सहमति प्रदान करने के आश्वासन के बाद पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेस यूनियन ने पिछले नौ दिन से जारी कलम छोड़ हड़ताल स्थगित कर दी है। हड़ताल 26 फरवरी को होने वाली कैबिनेट मीटिंग तक स्थगित की गई है। सीपीएफ कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुखजीत सिंह ने हड़ताल स्थगित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि वीरवार शाम को चंडीगढ़ में स्टेट बॉडी बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। अब शुक्रवार से रूटीन की तरह ही काम होगा।

हड़ताल के कारण डीसी ऑफिस की तमाम ब्रांचों समेत नगर निगम एवं अन्य विभागों में नौ दिन से क्लेरिकल स्टाफ काम नहीं कर रहा था। इसके चलते लोग काफी परेशान थे। मैरिज सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और रेवेन्यू रजिस्ट्रेशन आदि का काम बिल्कुल बंद हो कर रह गया था। इससे सरकार को भी करोड़ों का वित्तीय नुकसान हुआ।

पार्किंग ठेकेदार को भी उठाना पड़ा नुकसान

इस अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल के चलते लोगों ने सरकारी विभागों में आना ही बंद कर दिया था, जिससे जिला मुख्यालय परिसर में भी सन्नाटा रहता था। लोगों के कम आवागमन के चलते परिसर में वाहन भी कम आ रहे थे, जिस वजह से पार्किंग ठेकेदार ने भी भारी वित्तीय नुकसान होने का दावा किया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी