जालंधर के SAD यूथ विंग में जिला प्रधान मन्नण का एक भी करीबी नहीं, पूर्व विधायक मक्कड़ का दिखा दबदबा

शिरोमणि अकाली दल की यूथ विंग की घोषणा में जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण और उनसे जुड़े नेताओं का एक भी समर्थक यूथ कांग्रेस की पंजाब टीम में शामिल नहीं किया गया । वहीं पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ इस मामले में बाजी मार गए हैं ।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 12:01 PM (IST)
जालंधर के SAD यूथ विंग में जिला प्रधान मन्नण का एक भी करीबी नहीं, पूर्व विधायक मक्कड़ का दिखा दबदबा
जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण (बाएं) व पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़। (फाइल फोटो)

जालंधर, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल जालंधर इकाई की पकड़ कमजोर हो रही है। पार्टी के यूथ विंग की घोषणा में यह स्पष्ट सामने आ रहा है। जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण और उनसे जुड़े नेताओं का एक भी समर्थक यूथ कांग्रेस की पंजाब टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ इस मामले में बाजी मार गए हैं। यूथ विंग की पंजाब की में सिर्फ दो युवा नेताओं को जगह मिली है और यह दोनों ही मक्कड़ ग्रुप से जुड़े हैं।

यूथ विंग के प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए मन सिमरन सिंह मक्कड़ पूर्व विधायक के बेटे हैं जबकि उप प्रधान नियुक्त किए गए अयूब खान भी मक्कड़ ग्रुप के ही हैं। जिला प्रधान मन्नण की अगुवाई में शहरी इकाई लगातार कमजोर हो रही है और गुटबाजी भी बढ़ गई है। सिटी में अकाली दल की पॉलिटिक्स समय दो गुटों में बंटी हुई है। जिला प्रधान और पूर्व विधायक अपने अपने गुटाें के साथ काम कर रहे हैं। पार्टी प्रोग्रामों में भी इसका असर नजर आता है। दोनों ही गुट एक-दूसरे के प्रोग्राम में शामिल नहीं होते हैं। पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ की इतनी धमक है कि वह कैंट में भी अपनी मर्जी से ही पार्टी प्रोग्राम करवाते हैं और जिला टीम को इससे दूर रखते हैं।

यह भी पढ़ेंः अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम

यह भी पढ़ेंः बुआ के लड़के से हुआ प्यार, महिला ने पति को मारने के लिए करवाया काला जादू; उसके बाद जो हुआ.. पुलिस भी हैरान

यह भी पढ़ेंः लुधियाना प्रशासन के सख्त आदेश- कर्फ्यू में बाहर दिखे तो दर्ज होगी FIR, भीड़ पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वायड

यह भी पढ़ेंः Moga Firing Case: दूसरी लड़की की भी मौत, सरपंच के बेटे ने चलाई थी प्रेमिका व उसकी बहन पर गोली

chat bot
आपका साथी