जालंधर के रवि कांत जैन बने श्री महावीर आराधना केंद्र के चेयरमैन, श्री विजय वल्लभ जैन चैरिटेबल सोसायटी ने किया सम्मानित

जालंधर के उद्योगपति रवि कांत जैन को श्री महावीर आराधना केंद्र न्यू जवाहर नगर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कमल जैन को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। श्री विजय वल्लभ जैन चैरिटेबल सोसायटी तथा श्री धर्म नाथ मंडल की तरफ से सम्मानित किया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 10:20 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 10:20 AM (IST)
जालंधर के रवि कांत जैन बने श्री महावीर आराधना केंद्र के चेयरमैन, श्री विजय वल्लभ जैन चैरिटेबल सोसायटी ने किया सम्मानित
श्री विजय वल्लभ जैन चैरिटेबल सोसायटी तथा श्री धर्म नाथ मंडल रवि कांत जैन व कमल जैन को सम्मानित किया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के उद्योगपति रवि कांत जैन को श्री महावीर आराधना केंद्र न्यू जवाहर नगर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसी तरह कमल जैन को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने चेयरमैन पद के लिए रवि कांत जैन तथा प्रधान पद के लिए कमल जैन का नाम प्रस्तावित किया था। जिस पर समूह सदस्यों ने सहमति की मुहर लगा दी। इसके बाद से लेकर विभिन्न जैन संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने का दौर जारी है।

इस क्रम में श्री विजय वल्लभ जैन चैरिटेबल सोसायटी तथा श्री धर्म नाथ मंडल की तरफ से रवि कांत जैन तथा कमल जैन को सम्मानित किया गया। सोसायटी के चेयरमैन अनिल जैन तथा प्रधान पुनीत जैन ने कहा कि रवि कांत जैन ने ना केवल श्री महावीर आराधना केंद्र बल्कि जैन धर्म के प्रचार तथा प्रसार में व्यापक सेवाएं दी हैं। इसी तरह कमल जैन ने जैन भाईचारे को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। जिसके चलते दोनों ही समाज के लिए सम्मानजनक हैं। यही कारण रहा कि रवि कांत जैन तथा कमल जैन को श्री महावीर आराधना केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने केंद्र के लिए किए जाने वाले कार्यों में सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर सोसायटी के सचिव तरुण जैन, सचिन जैन, अंकुर जैन, पीयूष जैन व धर्म नाथ मंडल के प्रधान लोकेश जैन, अंकुर जैन तथा सदस्य मौजूद थे।

महेंद्रू बाहरी बिरादरी सभा का 59वां वार्षिक मेला 11 को

जागरण संवाददाता, जालंधर : मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी जठेरे महेंद्रू बाहरी बिरादरी सभा का 59वां वार्षिक मेला 11 फरवरी को मनाया जाएगा। इस संबंध में एक बैठक महासचिव राकेश बाहरी के निवास स्थान पर मेला चेयरमैन परवीन महेन्द्रू की अगुआई में हुई जिसमें चेयरमैन नवनीत बाहरी ने सभी का स्वागत किया। राहुल बाहरी व दीपक महेन्द्रू ने कहा कि मेले में मास्क व सैनिटाइजेशन का खास प्रबंध किया जाएगा। इस अवसर पर अर¨वद महेन्द्रू, अरुण महेन्द्रू, रविंदर कुमार महेन्द्रू, पुनीत महेन्द्रू, चुग्गा, रजत महेन्द्रू आदि थे।

chat bot
आपका साथी