Punjab Bus Srike: चंडीगढ़ से फुल होकर जालंधर पहुंची सीटीयू और हरियाणा की बसें, अमृतसर और बटाला रूट पर कूट रहीं चांदी

पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट कर्मी बस स्टैंड पर धरना लगाकर बैठ गए हैं। सरकारी बसें बंद हैं। इसका पूरा फायदा निजी और पड़ोसी राज्यों की सरकारी बसें उठा रही हैं। चंडीगढ़ और हरियाणा रोडवेज की बसें चंडीगढ़ अमृतसर बटाला आदि रूटों पर चांदी कूट रही हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 10:33 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 10:33 AM (IST)
Punjab Bus Srike: चंडीगढ़ से फुल होकर जालंधर पहुंची सीटीयू और हरियाणा की बसें, अमृतसर और बटाला रूट पर कूट रहीं चांदी
जालंधर बस स्टैंड पर सोमवार को सीटीयू और हरियाणा रोडवेज की बसों में भारी भीड़ है। जागरण

मनुपाल शर्मा, जालंधर। पंजाब रोडवेज की परिवहन सेवाओं से जुड़े कांट्रेक्ट मुलाजिमों के हड़ताल पर चले जाने के बाद सूबे में सरकारी बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा है। कांट्रेक्ट कर्मी बस स्टैंड पर धरना लगाकर बैठ गए हैं। सरकारी बसें बंद हैं। इसका पूरा फायदा निजी और पड़ोसी राज्यों की सरकारी बसें उठा रही हैं। सोमवार को जालंधर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर जहां सरकारी बसें खड़ी नजर आईं तो निजी बसों में यात्रियों का रश देखा गया। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) एवं हरियाणा रोडवेज की बसें चंडीगढ़, अमृतसर, बटाला आदि रूटों पर चांदी कूट रही हैं।

चंडीगढ़ से फुल होकर जालंधर पहुंची सीटीयू और हरियाणा की बसें

पंजाब से बेहद कम निजी बसें चंडीगढ़ बस स्टैंड तक जाती हैं। इसकी वजह से सोमवार सुबह चंडीगढ़ से पंजाब आने के लिए मात्र सीटीयू और हरियाणा रोडवेज की बसें ही उपलब्ध थीं। ऐसा ही कुछ हाल अंबाला से पंजाब की तरफ आने वाली बसों में भी था। यहां हरियाणा रोडवेज की तरफ से बड़ी संख्या में सवारियां पंजाब में पहुंचाई गईं। सवारियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि चंडीगढ़ से जालंधर या अमृतसर की तरफ आने वाली बसों में बीच में आने वाले छोटे स्टेशनों के लिए यात्रियों को बिठाया ही नहीं गया। जालंधर पहुंची बसें चंडीगढ़ से ही फुल होकर जालंधर पहुंचीं। कई बसों में तो जालंधर बस स्टैंड पर आकर भी कोई यात्री नहीं उतरा, क्योंकि चंडीगढ़ से ही सीधी अमृतसर के लिए बस फुल कर ली गई थी।

राजस्थान और हिमाचल की बसों में भी भारी भीड़

राजस्थान एवं हिमाचल राज्य परिवहन की तरफ से भी पंजाब में बसों का संचालन किया जाता है लेकिन यह बसें शाम तक ही पंजाब क्षेत्र में पहुंच पाती हैं। हालांकि रविवार को पंजाब में पहुंची बसें सोमवार को वापस लौट रही हैं और इन बसों में भी सवारियों का भारी रश नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें - Punjab Roadways Contractual Staff Strike: कांट्रेक्ट कर्मियों की हड़ताल शुरू; राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल के लिए सरकारी बसें बंद

यह भी पढ़ें - Diamond Ring नहीं मिलने पर टूटी सगाई, जालंधर के हाेटल में हंगामा; वर पक्ष ने लड़की के बाल खींचकर की पिटाई

chat bot
आपका साथी