Move to Jagran APP

Diamond Ring नहीं मिलने पर टूटी सगाई, जालंधर के हाेटल में हंगामा; वर पक्ष ने लड़की के बाल खींचकर की पिटाई

लड़की वालों ने बताया कि सगाई तय होते समय लड़के वालों ने हीरे की अंगूठी की मांग नहीं की थी। रविवार दोपहर सगाई के दौरान लड़के वालों ने दो हीरे की अंगूठियों और सोने के कड़े के साथ बालियों की मांग करनी शुरू कर दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 04:22 PM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 11:12 AM (IST)
Diamond Ring नहीं मिलने पर टूटी सगाई, जालंधर के हाेटल में हंगामा; वर पक्ष ने लड़की के बाल खींचकर की पिटाई
रामा मंडी के एक होटल में सगाई समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर के रामा मंडी में एक होटल में चल रहे सगाई समारोह में डायमंड रिंग नहीं मिलने पर सगाई टूट गई। डायमंड रिंग नहीं मिलने पर वर पक्ष के लोगों ने लड़की के बाल खींचकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी और फिर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लड़की और उसके परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

loksabha election banner

लड़की के स्वजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सगाई तय होते समय लड़के वालों की तरफ से हीरे की अंगूठी की मांग नहीं की गई थी। रविवार दोपहर सगाई के दौरान लड़के वालों ने अंगूठी बदलते समय दो हीरे की अंगूठियों और सोने के कड़े के साथ बालियों की मांग करनी शुरू कर दी। एक हीरे की अंगूठी लड़के को देनी थी, दूसरी उसके एसडीओ भाई को जिसे लेकर दोनों ही पक्षों में झड़प हो गई।

सगाई समाहोर के दौरान होटल में हंगामे के बाद गिफ्ट मौके पर छोड़ दिए गए।

लड़के पर पहली शादी छिपाने का आरोप

विवाद बढ़ता देख सगाई में बिचौलिये को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे बिचौलियों ने बताया कि लड़के की पहली शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं और कुछ दिनों पहले लड़के ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। इसे सुनकर लड़की पक्ष भड़क गया और इस बात का विरोध जताया। इसके बाद लड़का पक्ष से आए लोगों ने लड़की से मारपीट की। उसे बालों से पकड़कर घसीटा और उसके बाद होटल से फरार हो गए। 

मारपीट के बाद होटल में छूटे उपहारों की जांच करते हुए पुलिस अफसर।

पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

पुलिस ने लड़की और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। इसमें पूरी घटना कैद है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।  

यह भी पढ़ें - Engagement Ceremony Bride Beating: लड़के सहित 5 पर FIR, जानें क्यों लड़की का जालंधर कैंट थाने पर धरना जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.