विशाल विरोध मार्च निकाल सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की

वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा पंजाब और डा. आंबेडकर संघर्ष मोर्चा पंजाब ने देशभगत यादगार हाल जालंधर में एक विशाल विरोध मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 06:45 PM (IST)
विशाल विरोध मार्च निकाल सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की
विशाल विरोध मार्च निकाल सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की

जागरण संवाददाता, जालंधर : वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा पंजाब और डा. आंबेडकर संघर्ष मोर्चा पंजाब ने देशभगत यादगार हाल जालंधर में एक विशाल विरोध मार्च निकाला। पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए और मांगपत्र आईजी जालंधर रेंज को सौंपा। उन्होंने कहा कि पुलिस राजनेताओं के इशारे पर काम कर रही है। पुलिस थानों में आम जनता की बात नहीं सुनी जा रही है। कानून लागू करने वाले कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस मौके पर पंजाब के महासचिव राजिदर मसीह, अनिल हंस चौगिट्टी, विजय घारू यूथ अध्यक्ष पंजाब, इकबाल पूर्व सरपंच कल्याणपुर, सरवन सिंह रोमी यूथ विग पंजाब के अध्यक्ष तरसेम सिंह थान्था, बीबी रीता कल्याणपुर, बीबी बलजीत कौर, बीबी बलविदर कौर, बीबी रानी, विक्की चौगिट्टी, कुलदीप सिंह, मंगा चाहल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी