देह व्यापार के आरोपित रिमांड पर

थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने नागरा रोड के पास देह व्यापार के अड्डे से गिरफ्तार किए मुख्य आरोपित संतोष शर्मा व अन्य आरोपितों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 05:36 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:36 AM (IST)
देह व्यापार के आरोपित रिमांड पर
देह व्यापार के आरोपित रिमांड पर

संवाद सहयोगी, जालंधर : थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने नागरा रोड के पास देह व्यापार के अड्डे से गिरफ्तार किए मुख्य आरोपित संतोष शर्मा व अन्य आरोपितों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि संतोष शर्मा के साथ इस धंधे में और लोगों के जुड़े होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि संतोष शर्मा देह व्यापार के धंधे का मुखिया था। उसके साथ पकड़ा गया युवक ग्राहक था और तीनों महिलाएं इस धंधे में संलिप्त थीं। जिन लोगों ने भी इस काम में संतोष का साथ दिया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार देर रात पुलिस ने नागरा रोड पर एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे की सूचना पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने संतोष शर्मा सहित अन्य लोगों को हिरासत में लिया था।

chat bot
आपका साथी