वीवा कोलाज के हैंगआउट बार में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक Jalandhar News

शहर में लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड़ाते हुए नो आ‌र्म्स जोन पर गोली चलने ने युवक की ¨जदगी खतरे में डाल दिया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 02:25 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 11:39 AM (IST)
वीवा कोलाज के हैंगआउट बार में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक Jalandhar News
वीवा कोलाज के हैंगआउट बार में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। शहर में लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड़ाते हुए नो आ‌र्म्स जोन पर गोली चलने ने युवक की जिंदगी खतरे में डाल दी है। यह वारदात थाना रामामंडी के क्षेत्र में आते वीवा कोलाज के मॉल की बेसमेंट में स्थित हैंग आउट पब में शनिवार शाम को तब हुई, जब एक युवक ने मामूली बात को लेकर दूसरे युवक पर गोली चला दी। गोली चलाने वाला युवक मौके से भाग निकला। घायल को जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी पहचान कपूरथला के थाना तलवंडी चोधरियां के गांव टोडरवाल निवासी 24 वर्षीय तलविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है।

जौहल अस्पताल के डॉ. बीएस जौहल ने बताया कि तलविंदर के पेट के निचले हिस्से में लगी गोली आर-पार हो गई है। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर है लेकिन खतरे से बहार नहीं है।

जानकारी मुताबिक शनिवार शाम सवा छह बजे के करीब उक्त मॉल में स्थित हैंग आउट में तलविंदर पहुंचा था। इस दौरान वहां तकरीबन हर रोज आने वाला आरोपित सोनू भी मौजूद था। इस बीच पब में मौजूद एक युवती को लेकर उन दोनों में विवाद शुरू हो गया जिसके बाद आरोपित सोनू ने अपने बट से रिवॉल्वर निकाल तलविंदर की ओर करते हुए फायर कर दिया। इसके बाद आरोपित को पब के किसी बाउंसर ने रोकने की कोशिश भी नहीं की और वह बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। वहीं, गोली चलाने वाले की पहचान रुड़का निवासी सोनू के रूप में हुई है।

एडीसीपी-टू सुडरविली ने बताया कि थाना रामामंडी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पब मैनेजमेंट से उसके बारे में अन्य जानकारियां जुटा उसे तलाश रही है।

chat bot
आपका साथी