विधायक ने सुनी शालीमार गार्डन निवासियों की समस्याएं

जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने रविवार को शलीमार गार्डन के लोगों की समस्याएं सुनी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 09:25 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 09:25 PM (IST)
विधायक ने सुनी शालीमार गार्डन निवासियों की समस्याएं
विधायक ने सुनी शालीमार गार्डन निवासियों की समस्याएं

जागरण संवाददाता, जालंधर

जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने रविवार को होशियारपुर रोड स्थित शालीमार गार्डन कालोनी के निवासियों के साथ बैठक कर समस्याएं जानी। मौके पर कालोनी की वेलफेयर सोसायटी की तरफ से विधायक को मांगपत्र भी सौंपा गया।

जीएस बाजवा ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि कालोनी में वाटर सप्लाई की पाइप लाइन, सड़कों की मरम्मत, एलईडी लाइट, पानी की सप्लाई तथा कूड़े की समस्याओं का समाधान करवाया जाए। उन्होंने कहा कि कालोनी में पानी की सप्लाई को नगर निगम ने अभी तक गंभीरता से नहीं लिया है। कालोनी की मुख्य सड़क सहित अंदरूनी सड़कों की खस्ता हालत है। इनकी मरम्मत करवाई जाए। साथ ही एलईडी लाइटों का भी प्रबंध किया जाए। लोगों ने कालोनी के सीवरेज को मेन सीवर लाइन से भी जोड़ने की मांग की। विधायक ने नागरिकों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें जल्द से जल्द दूर करवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर जीएस बाजवा के अलावा राजवीर सिंह रंधावा, रेशम सिंह परमार, प्रवीण मिन्हास, अनूप सिंह, अजीत कुमार, सरदारा राम, प्रिस व अरुण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी