मजदूरों ने तहसीलदार को दिया मांगपत्र

पेंडू मजदूर यूनियन की अगुआई में अलग-अलग गांवों के मजदूरों ने मांगों को लेकर बीडीपीओ दफ्तर के सामने रोष रैली करने के बाद शहर में रोष मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:15 AM (IST)
मजदूरों ने तहसीलदार को दिया मांगपत्र
मजदूरों ने तहसीलदार को दिया मांगपत्र

संवाद सहयोगी, नकोदर : पेंडू मजदूर यूनियन की अगुआई में अलग-अलग गांवों के मजदूरों ने मांगों को लेकर बीडीपीओ दफ्तर के सामने रोष रैली करने के बाद शहर में रोष मार्च निकाला और तहसीलदार को सरकार के नाम मांगपत्र दिया। यूनियन नेताओं ने मांग की कि मजदूरों के कर्जे माफ किए जाएं, बेरोजगार महिलाओं पर बकाया माइक्रो फाइनांस कंपनियों की किश्तें व ब्याज सरकार अदा करे। इस दौरान यूनियन के नेता जसविदर भोगल, विजय बाठ, डेनियल मसीह, अनीता संधू, सिकंदर आदि मौजूद थे। जासं, जालंधर : भारत नगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस मौके पर संयुक्त गढ़वाल सभा के संचालन में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। सभा के प्रधान हीरा लाल कोठारी, मुख्य सलाहकार सतेंद्र नेगी व उपप्रधान राजिदर नेगी ने भगवान कृष्ण की आराधना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भी मास्क पहन बारी-बारी से शारीरिक दूरी रखते हुए भगवान श्रीकृष्ण जन्म की खुशियां मनाई।

कोरोना से बचाव कर मनाएं त्यौहार : बिष्ट

जासं, जालंधर : कुमाऊं विकास मंडल के प्रधान दुर्गा सिंह बिष्ट ने लोगों से अपील की कि अब त्यौहारों का समय आ गया है। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। हम जितनी अधिक सावधानी बरतेंगे, उतनी जल्दी ही कोरोना से हमें मुक्ति मिल जाएगी। बिष्ट ने लोगों से अपील की कि घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें। वहीं, शारीरिक दूरी रखें और बार-बार हाथ भी धोते रहें।

जांच में नहीं निकला कब्जा

जासं, जालंधर : पटेल चौक के पास सर्विस लेन पर नगर निगम की जांच में भारत गुड्स कैरियर का कब्जा नहीं निकला है। करीब एक साल पहले पूर्व पार्षद महिदर सिंह गुल्लू ने आरोप लगाया था कि आरटीआइ एक्टिविस्ट रविदरपाल के भतीजे की ट्रांसपोर्ट कंपनी का सड़क पर कब्जा है। इसी मामले में नगर निगम के एमटीपी ने जिला टाउन प्लानर के साथ सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी का सड़क पर कब्जा नहीं है।

chat bot
आपका साथी