ग्रीन इंडिया थीम पर जेसीआइ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रोजेक्ट के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

By Edited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 02:23 AM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 12:11 PM (IST)
ग्रीन इंडिया थीम पर जेसीआइ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ग्रीन इंडिया थीम पर जेसीआइ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जालंधर, जेएनएन। जेसीआइ जालंधर सिटी, जेसीआइ जालंधर ग्रेस व जेसीआइ जालंधर जोश द्वारा जारी जेसी वीक के चौथे दिन वीरवार को क्लाइमेट एक्शन ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट का आयोजन हुआ। रॉयल स्टांप्स क्रिकेट अकादमी वडाला चौक में आयोजित प्रोजेक्ट के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जेसीआइ जालंधर सिटी के प्रधान केके वाधवानी, ग्रेस की प्रधान हरप्रीत कौर व जोश के प्रधान सचिन खुल्लर की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार के आर्गेनिक पौधे भी बांटे गए।

इस दौरान पीडी नीतू ने प्रोजेक्ट का संचालन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समूचित प्रयास करने की जरूरत है। अकादमी के ऑर्गनाइजरों ने क्लबों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को सराहा। इस अवसर पर कन्वीनर नवजोत थिंद, चार्टर प्रेजिडेंट नवजोत कौर, अनु, सनप्रीत, नवलीन, रोहन दत्ता व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी