सांपला बोले- नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कांग्रेस पार्टी दिखा रही पाकिस्तान प्रेम Jalandhar News

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला ने कहा कि देश की संसद में बहुमत से पास कानून को काला कानून बताकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने निंदनीय काम किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 01 Jan 2020 12:09 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 05:32 PM (IST)
सांपला बोले- नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कांग्रेस पार्टी दिखा रही पाकिस्तान प्रेम Jalandhar News
सांपला बोले- नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कांग्रेस पार्टी दिखा रही पाकिस्तान प्रेम Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला ने नागरिकता संशोधन एक्ट पर कांग्रेस के विरोध को पाकिस्तान प्रेम बताया। उन्होंने कहा कि एक्ट को लेकर समर्थन और विरोध पूरे देश में चल रहा है, लेकिन जिस तरह कांग्रेस इसे प्लानिंग के तहत हवा दे रही है, उससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम बहुत गहरा है।

उन्होंने कहा कि देश की संसद में बहुमत से पास कानून को काला कानून बताकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने निंदनीय काम किया है। उनका पाकिस्तान के प्रति लगाव सबको पता ही है। उन्होंने कहा कि जो लोग घुसपैठ करके देश में आए हैं, उन्हें नागरिकता नहीं दी जाएगी। जो शरणार्थी हैं उन्हें नागरिकता मिलेगी।

बिजली के रेट बढ़ाने की निंदा 

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, जालंधर के पूर्व भाजपा प्रधान रमेश शर्मा और पूर्व उपप्रधान सुभाष भगत ने पंजाब में बिजली के रेट बढ़ाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस वादे के साथ आई थी कि पंजाब में पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली दी जाएगी, लेकिन अब रेट डबल हो गया है। कांग्रेस के तीन साल बेहद खराब गए हैं। लोगों से किए गए हर वादे से कांग्रेस भागी है।

होशियारपुर से सांसद और पंजाब भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं सांपला

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में होशियारपुर से सांसद चुने गए थे। इसके बाद उन्हें पंजाब भाजपा अध्यक्ष और मोदी सरकार में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद उनकी जगह श्वेत मलिक को पंजाब भाजपा की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2019 में सांपला होशियारपुर से भाजपा की टिकट भी नहीं पा सके। पार्टी ने उनके स्थान पर सोम प्रकाश को मैदान में उतारा था। सोम प्रकाश वर्तमान केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी