नृत्य से दिया सशक्त भारत निर्माण का संदेश

इनोसेंट हा‌र्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के लोहारां कैंपस में यूफोरिया फैन्टसी लैंड थीम के तहत कार्निवाल करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 08:21 PM (IST)
नृत्य से दिया सशक्त भारत निर्माण का संदेश
नृत्य से दिया सशक्त भारत निर्माण का संदेश

जागरण संवाददाता, जालंधर : इनोसेंट हा‌र्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चारों स्कूलों के विद्यार्थियों ने मिलकर लोहारां कैंपस में 'यूफोरिया फैन्टसी लैंड' थीम के तहत कार्निवाल करवाया। इसमें विद्यार्थियों ने नृत्य पेश कर सशक्त भारत निर्माण तथा गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया।

कार्निवाल का उद्घाटन मुख्यातिथि सीबीएसई (नई दिल्ली) के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजबीर सिंह और बौरी मेमोरियल एजुकेशनल व मेडिकल ट्रस्ट के प्रधान डॉ. रमेश सूद, ट्रस्टी संदीप जैन और डॉ. अनूप बौरी ने किया। कार्निवाल का शुभारंभ विद्यार्थियों ने 'लख खुशियां पातशाहियां' शबद से किया। मुख्यातिथि ने कैंपस में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, ग्रो ग्रीन, प्लास्टिक नो यूज के बारे में विस्तार से बताया।

विद्यार्थियों ने फैशन शो के साथ-साथ फन गेम्स का लुत्फ उठाया। बच्चों को फेसबुक, यू-ट्यूब, पॉलीथिन के फायदे व नुकसान बताए। अंत में मुख्यातिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए जरूरी हैं।

chat bot
आपका साथी