छह साल की बच्ची को जिदा जलाने के विरोध में कैंडल मार्च

होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कंपनी बाग चौक में कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 08:14 PM (IST)
छह साल की बच्ची को जिदा जलाने के विरोध में कैंडल मार्च
छह साल की बच्ची को जिदा जलाने के विरोध में कैंडल मार्च

जागरण संवाददाता, जालंधर : होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कंपनी बाग चौक में कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपप्रधान उर्मिल वैद्य के नेतृत्व में शुक्रवार को रोष मार्च भी निकाला गया एवं बच्ची को श्रद्धांजलि दी गई। उर्मिल वैद्य ने कहा कि दोषी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस सरकार के राज में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं। अगर सरकार जनता की जान माल की रक्षा नहीं कर सकती तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मौके पर जिला प्रधान मीनू शर्मा, सीमा साहनी, अंजलि जोशी, रितु कौशल मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी