उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की तिरंगा यात्रा आज

जागरण संवाददाता जालंधर जालंधर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर पूव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 09:27 PM (IST)
उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की तिरंगा यात्रा आज
उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की तिरंगा यात्रा आज

जागरण संवाददाता, जालंधर : जालंधर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर पूर्व विधायक केडी भंडारी ने पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को शाम 4:30 बजे साईं दास स्कूल ग्राउंड से तिरंगा यात्रा शुरू होगी। केडी भंडारी ने मंडल नंबर 1, 2 और 3 के अध्यक्ष, महासचिव के साथ बैठक की। इस दौरान कुलवंत शर्मा, राजेश कुमार आरके, दिनेश महेंद्रु, अनुज शारदा, दिनेश खन्ना, हितेश सियाल ने यात्रा का रुट फाइनल किया। केडी भंडारी ने कहा कि जिस तरह लोगों में उत्साह है उससे साफ जाहिर है कि तिरंगा यात्रा बहुत ही विशाल होगी।

भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जालंधर नार्थ के मंडल अध्यक्ष हितेश सियाल, कुलवंत शर्मा और मोहिदर पाल अपने सभी साथियों सहित शहर वासियों को साथ लेकर साईं दास स्कूल की ग्राउंड से शुरू होकर माई हीरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचेंगे। यहां पर बलिदानीभगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के बाद तिरंगा यात्रा का समापन होगा।

chat bot
आपका साथी