Jalandhar Today 14th November 2021 : इनोसेंट हार्ट स्कूल लोहारा में एथलेटिक्स मीट सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में आज शिक्षकों की ओर से धरना प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार को धार्मिक आयोजन करवाए जाएंगे। इसके अलावा आईएमए में की ओर से स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। स्पोर्ट्स मीट के दौरान डाक्टर व उनके परिजनों के सदस्य विभिन्न प्रकार की खेलों में भाग लेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 08:29 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 08:29 AM (IST)
Jalandhar Today 14th November 2021 : इनोसेंट हार्ट स्कूल लोहारा में एथलेटिक्स मीट सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में इनोसेंट हार्ट स्कूल लोहारा में एथलेटिक्स मीट का आयोजन सुबह 11 बजे होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 14 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। शिक्षकों की ओर से धरना प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी रहेगा। रविवार को धार्मिक आयोजन करवाए जाएंगे। इसके अलावा आईएमए में की ओर से स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। स्पोर्ट्स मीट के दौरान डाक्टर व उनके परिजनों के सदस्य विभिन्न प्रकार की खेलों में भाग लेंगे और उपहार जीतेंगे।

एथलेटिक्स मीट

आईएमए की ओर से एथलेटिक्स मीट सुबह 11 बजे से इनोसेंट हार्ट स्कूल लोहारा में ।

आईएमए की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह शाम 8 बजे से होटल रिजेंट पार्क में।

प्रदर्शन

बेरोजगार टीचरों की ओर से बस स्टैंड पर प्रदर्शन सुबह 7 बजे से।

तुलसी विवाह

तुलसी व ठाकुर जी के विवाह के उपलक्ष्य में दुर्गा शक्ति मंदिर लम्मा पिंड में जागो शाम 7 बजे।

फ्री मेडिकल कैंप

प्राचीन शिव मंदिर गुड़मंडी में चल रहे चेरीटेबल अस्पताल में फ्री मेडिकल कैंप सुबह 11 से शाम 5 बजे तक।

महा दीपदान महोत्सव

5100 दीपो से सजाया जाएगा वृंदा देवी मदिर में शाम 5.30।

श्री वृंदा देवी मंदिर कोट किशन चंद जालंधर।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा पर धरने का 402वां दिन।

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 398वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 408वें दिन में प्रवेश

गढ़शंकर : निरंतर 370वें दिन मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स में जमहूरी किसान सभा व कुलहंिदू सभा के दिन रात का धरना 368वें दिन में प्रवेश।

यह भी पढ़ें- सड़कों तक पहुंचा सिद्धू-चन्नी विवाद, सरकारी होर्डिंग के स्लोगन्स से हटाए गए सीएम चन्‍नी के नाम

chat bot
आपका साथी